हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव करने के लिए जरूरी नहीं है कि दवाइयों का इस्तेमाल किया जाए, बल्कि घरेलू नुस्खे से भी आप इससे निपट सकते हैं।
लेकिन यदि नियमित रूप से किसी नुस्खे का इस्तेमाल करना है, तो उसे डाइट में डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी हो जाता है।
आज हम आपको खास तरह के घर में बने लड्डू के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन कर सकते हैं। इन हेल्दी चीजों के इस्तेमाल से आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।
देसी घी में बना लड्डू न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है बल्कि इससे आपको स्वास्थ लाभ भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं लड्डुओं के बारे में।
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए तिल और गुड़ का लड्डू काफी फायदेमंद साबित हो सकते है। इसका सेवन करना भी आप बेहद पसंद करेंगे।
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए तिल और गुड़ का लड्डू काफी फायदेमंद साबित हो सकते है। इसका सेवन करना भी आप बेहद पसंद करेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलों के तेल में लिगनेन और फाइटोस्ट्रोल पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में काफी मदद करती है।
सर्दियों के दिन में तिल और गुड़ के लड्डू खाने से अन्य फायदे मिलते हैं। तिल में खूब मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।
वहीं, इसमें मौजूद फाइबर भी पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर होती हैं और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।