Belly Fat: सर्दियों में घटेगी पेट की चर्बी, करें ये 5 बदलाव


By Sahil12, Dec 2023 08:00 PMnaidunia.com

पेट की चर्बी

कुछ लोगों के लिए वजन बढ़ाना चुनौती है तो वहीं, कुछ लोग पेट की चर्बी से परेशान रहते हैं। वजन कम करने के लिए डाइट में कई बदलाव भी करने पड़ते हैं।

सर्दियों में वजन कैसे घटाएं?

आपने भी बड़े बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि सर्दियों के दिनों में वजन बढ़ाना आसान होता है। अब सवाल उठता है कि जिन लोगों को वजन कम करना है वो किन बातों का ध्यान रखें।

घर के अंदर ही करें एक्सरसाइज

ज्यादातर लोग ठंड के दिनों में घर से बाहर निकलने से बचते हैं। खैर, वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। ऐसे में आप घर में रहकर ही व्यायाम कर सकते हैं।

बैलेंस डाइट

कुछ लोगों का मानना है कि वजन कम करने के लिए कम से कम खाना खाएं। हालांकि, डाइटिंग के दौरान भी बैलेंस डाइट का सेवन करना चाहिए।

बॉडी को रखें हाइड्रेटेड

ठंड के दिनों में अधिकतर लोग कम पानी पीने की गलती करते हैं। यदि आप वेट लॉस जर्नी को फॉलो कर रहे हैं तो शरीर को हाइड्रेट जरूर रखें।

हेल्दी नाश्ता करें

ब्रेकफास्ट हेल्दी करना भी बेहद जरूरी माना जाता है। यदि आप नाश्ता अच्छे से नहीं करते हैं तो पूरे दिन कुछ न कुछ खाते रहेंगे।

अच्छे से नींद लें

बॉडी को रिलैक्स करने के लिए 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। एक्सरसाइज करने के बाद तो आराम करना बेहद जरूरी हो जाता है।

माइंडफुल ईटिंग करें

माइंडफुल ईटिंग से मतलब है कि खाने को इस तरीके से खाएं, जिससे खाना पचाने में ज्यादा मुश्किल न हो। उदाहरण के तौर पर एक निवाले को 32 बार चबाकर खाएं। ऐसा करने से बॉडी में फैट भी नहीं जमता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हड्डियां होंगी फौलाद, अपनाएं ये आदतें