महिलाओं के शरीर का बढ़ता हुआ वजन अच्छा नहीं माना जाता है। वजन बढ़ने के साथ ही समस्याएं भी बढ़ने लगती है इसलिए वजन को कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।
अक्सर लोगों को लगता हैं कि फल खाने से सेहत केवल अच्छा रहता है, लेकिन कुछ ऐसे भी फल है जिसका अगर रोज सेवन करें, तो वजन कम हो सकता है।
जिन महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ रहा है उनको डेली डाइट में 3 फलों को शामिल करना चाहिए। 3 फलों का सेवन वजन को कम कर सकता है।
अगर आप रोजाना सेब खाएं, तो वजन कम हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर और नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो वजन को कम करता है।
जिन महिलाओं को वजन कम करना है उनको डाइट में पीपते को शामिल करना चाहिए। पपीता खाने से वजन कम होता है। पपीते के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
वजन कम करने वाले तीसरे फल संतरा है। संतरा खाने से वेट लॉस होता है क्योंकि संतरे में विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।
अगर डेली डाइट में इन तीनों फलों को शामिल किया जाए, तो जल्द ही शरीर के बढ़ते हुआ वजन को कम किया जा सकता है।
महिलाओं के वजन को कम करने के लिए सेब, संतरा और पपीता खाना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ