रात में सोने से पहले जरूर करें ये 5 कार्य, घर में आएगी सुख शांति


By Shivansh Shekhar11, Dec 2023 01:58 PMnaidunia.com

मां लक्ष्मी का रूप

सनातन धर्म में महिलाओं को धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसलिए यह माना गया है कि जहां स्त्री होती हैं वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।

दुखों का अंबार

वहीं, जिस घर में कोई स्त्री न हो वहां दुखों का अंबार लग जाता है और कभी भी उस घर में सुख शांति और समृद्धि का वास नहीं होता है।

घर पर प्रभाव

स्त्री के द्वारा किया गया किसी भी कार्य का प्रभाव सीधा घर के लोगों पर पड़ता है। वास्तु में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें करने पर परेशानियां दूर होती हैं।

सोने से पहले कार्य

ऐसी मान्यता है कि इससे दरिद्रता का नाश होता है। लेकिन इन उपायों को महिलाएं सोने से पहले करें। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

कपूर जलाकर

वास्तु शास्त्र के हिसाब से सोने से पहले रात्रि में महिला अपने घर में कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाएं। ऐसा करने पर पोजिटिव ऊर्जा आती है।

सरसों तेल में दीपक

रात में सोने से पहले स्त्री को घर के प्रवेश द्वार पर सरसों तेल में दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है।

पूजाघर में धूप

घर की महिलाओं को सोने से पहले पूजाघर में धूप और दीप जरूर जलाएं। इसके बाद पूजाघर के मंदिर में पर्दा लगाकर सोना चाहिए।

इष्ट देवता का ध्यान

सोने से पहले अपने हाथ अथवा पैरों को अच्छे से धोकर कम से कम 5 मिनट तक अपने इष्ट देवता का ध्यान करें और इसके बाद सो जाएं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Shukra Gochar: सिंह राशि वाले इस तारीख से करें सफेद फूल का ये उपाय