महिलाओं को ऐसे पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं जो उनका ख्याल रखे। खासतौर पर जब वह किसी बात को लेकर दुखी हों।
बहुत सी महिलाओं को प्यार जताने का मार्डन तरीका नहीं बल्कि ट्रेडिशनल तरीका काफी पसंद आता है।
महिलाएं चाहती हैं कि आप उनके लिए कुछ खास करें। उनके लिए कुछ सरप्राइज प्लान करें। रोमांटिक डेट पर जाना भी उन्हें काफी पसंद आता है।
महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना कुछ ज्यादा ही पसंद होता है, इसीलिए उन्हें ऐसे पुरूष अधिक पसंद आते हैं जो उनकी तारीफ करते रहते हैं।
महिलाएं पुरुषों में यह देखती हैं कि उनका दिल और मन कैसा है। वे ऐसे पुरुष से प्यार करती हैं जो विचारशील और संवेदनशील हो।
बहुत से पुरुष अपने पार्टनर की जिंदगी में बहुत ज्यादा दखलअंदाजी करने लगते हैं, जबकि महिलाओं को यह सब बिल्कुल भी पसंद नहीं आता।
महिलाएं चाहती हैं कि अगर वह किसी पुरुष से अपने दिल की बात कर रही हैं तो सामने वाला व्यक्ति उनकी बातों को ध्यान से सुनें।
महिलाओं को बहुत ज्यादा झगड़ालू पुरुष पसंद नहीं आते जो बात-बात पर झगड़े और अपने अच्छे खासे रिश्ते को खत्म कर दें।
महिलाओं का रिलेशन बनाने का तरीका पुरुषों से अलग होता है। रिलेशन बनाने से पहले महिलाएं चाहती हैं, उनके मन में सामने वाले के लिए प्यार हो।