बढ़ती उम्र में स्वस्थ बने रहने के लिए महिलाएं इन पोषक तत्वों का करें सेवन
By Hemraj Yadav2023-04-11, 18:28 ISTnaidunia.com
आयरन
पीरियड्स के दौरान महिलाओं में आयरन की मात्रा कम होती जाती है। आयरन का काम ब्लड सेल्स को हेल्दी रखना है़। महिलाएं चिकन, पालक, दालें व फली वाली सब्जियां खाएं।
कैल्शियम
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में कैल्शियम की कमी होती जाती है। यह सीधा हड्डियों पर असर डालती है। महिलाएं दूध, दही, हरी सब्जियां, सूखे मेवे खाएं। थोड़ी देर धूप में भी बैठें।
ओमेगा-3
यह ब्रेन और नर्वस सिस्टम के फंक्शन के लिए बहुत जरूरी होता है। ओमेगा-3 की सबसे ज्यादा मात्रा मछली में पाई जाती है़। यह अखरोट, सूरजमुखी, कद्दू और अलसी के बीजों में भी होता है।
विटामिन डी
विटामिन डी भी शरीर के लिए जरूरी होता है। ब्रोकली और फूल गोभी के साथ सुबह की हल्की धूप विटामिन डी का बेहतरीन स्त्रोत हैं।
विटामिन बी-12
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए भी विटामिन बी12 जरूरी है। यह डेयरी प्रोडक्ट, मछली, रेड मीट, बींस, सूखे मेवे आदि में मिलता है।
एक्सरसाइज करें
प्रतिदिन 30 मिनट एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन करने की आदत डालेंगी, तो आपको हड्डियों, मांसपेशियों या कोई अन्य शारीरिक समस्याएं नहीं होंगी।
तनाव से दूर रहें
महिलाओं को बढ़ती उम्र में किसी भी तरह का स्ट्रेस लेना सही नहीं है। स्ट्रेस से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। खुश रहने की कोशिश करें, ताकि चिंता, तनाव कम हो।
खुद के लिए समय निकालें
महिलाएं खुद के लिए थोड़ा समय निकालें । अपने शौक को पूरा करें। दोस्तों के साथ मिले-जुलें। घूमने जाएं, फिल्में देखें। पॉजिटिव सोच के साथ जिंदगी जीने की कोशिश करें।
अगर बार-बार होता है मूड स्विंग, तो इन फूड्स को करें डाइट में शामिल