ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय महिलाओं के लिए बताए गए हैं। यदि इन्हें महिलाएं करती हैं तो उनके पति को इसका फायदा मिलता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शाम के समय दीपक जलाना शुभ होता है। इस समय महिला दीया जलाती है तो धन की देवी की कृपा आपके ऊपर बरसेगी।
शाम के समय घर के मंदिर में घी का दीपक जलाना चाहिए। गौर करने की बात है कि इस समय घर में धन की देवी का भी आगमन होता है।
शाम के समय पत्नी के दीपक जलाने से पति की किस्मत चमक सकती है। इस समय दीया जलाने का सकारात्मक असर पूरे घर पर पड़ता है।
घी का दीपक जलाने के साथ ही, इस मंत्र ‘ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्म्यै नमः’ का जाप करें।
धन की देवी के इस मंत्र का जाप करने से उन्हें आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
शास्त्रों में भी बताया गया है कि घर की बड़ी महिला शाम के समय दीपक जलाकर पूजा करती है तो घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि महिलाएं पति की सुख-समृद्धि के लिए कौन से उपाय कर सकती हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ