भूलकर भी इन दिशाओं में न सोएं महिलाएं


By Ekta Sharma2023-04-05, 19:08 ISTnaidunia.com

वास्तु नियम

वास्तु के दृष्टिकोण से सोने की दिशा आपके जीवन को बदल सकती है। वास्तु के अनुसार जोड़ों के लिए सही सोने की दिशा भी सुरक्षा, प्यार और आपको और आपके जीवनसाथी से संबंधित होने की भावना प्रदान करती है।

शयन कक्ष की सही दिशा

कपल्स के लिए बेडरूम का वास्तु ऐसा होना चाहिए कि माहौल रिश्ते को मजबूत करें। यदि दम्पति घर का स्वामी है, तो शयन कक्ष दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।

सोने की सही दिशा

विवाहित जोड़ों को उत्तर पूर्व के बेडरूम से बचना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं, विवाहित स्त्रियों का किस दिशा में सोना शुभ है।

दक्षिण की ओर रखें सिर

वास्तु शास्त्र के अनुसार विवाहित महिलाओं को सोते समय सिर दक्षिण की ओर रखें। महिलाएं गलती से भी दक्षिण दिशा में पैर करके न सोएं। दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है।

भगवान कुबेर की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा धन के स्वामी कुबेर की मानी जाती है। यदि महिलाएं इस दिशा में पैर करके सोएंगी तो आर्थिक जीवन भी प्रभावित होने की संभावना है। आय-व्यय का संतुलन भी बिगड़ सकता है।

उत्तर और पश्चिम दिशा

विवाहित महिलाओं को सोते समय यह भी ध्यान देना चाहिए कि वह उत्तर और पश्चिम दिशा के बीच में पैर करके न सोएं। इस दिशा में सोने से महिलाएं अपने रिश्ते से अलग होने का विचार कर सकती हैं।

अविवाहित कन्याएं

अविवाहित कन्याओं को दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए। कन्याओं को उत्तर दिशा में पैर करके सोने से शीघ्र विवाह योग्य वर मिलते हैं।

इस दिशा की ओर मुख करके कभी न करें भोजन