अगर आप अपनी त्वचा को सुंदर और चमकदार बनाना चाहती हैं। ऐसे में महिलाओं को इस एक चीज को जरूर ट्राई करना चाहिए।
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स महिलाओं के चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की समस्या को कम करने में कारगर हो सकता है।
इस चीज को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स की समस्या को कम करने और चेहरे को बेदाग रखने में मदद मिल सकती है।
शहद के भीतर फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा मौजूद होती है, जो चेहरे पर स्क्रब की तरह काम करती हैं। जिससे डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद मिल सकती है।
शहद में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में हर महिला को इस घरेलू नुस्खे को अपनाना फायदेमंद हो सकता है।
शहद को चेहरे पर कई तरह से लगा सकते हैं, लेकिन सबसे आसान तरीका है कि चेहरे पर इसे 10-15 मिनट लगाएं और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।
अगर आपको शहद से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com