पिछले साल से फेफड़ों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि वर्तमान समय में हर तीसरा व्यक्ति फेफड़ों की समस्या का सामना कर रहा है।
वातावरण में मौजूद प्रदूषण का बुरा असर फेफड़ों की सेहत पर पड़ता है। यह एक अहम कारण है फेफड़ों से जुड़ी समस्या का। हालांकि, इसके अलावा कई अन्य वजह से भी फेफड़े खराब होते हैं।
कुछ लोगों को पता ही नहीं होता कि उनके फेफड़े मजबूत है या कमजोर। आज बात कर रहे हैं कि फेफड़ों की कमजोरी का पता घर बैठे कैसे लगा सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सांस रोकने की क्षमता से भी व्यक्ति के फेफड़ों की सेहत का पता लगाया जा सकता है। यदि आप 1 से डेढ़ मिनट तक सांस रोक पाते हैं तो आपके फेफड़ों की सेहत अच्छी है।
फेफड़ों की क्षमता का पता लगाने के लिए मुंह से गुब्बारे में हवा भरें। यदि आप बिना किसी परेशानी के 3 से 4 गुब्बारों में हवा भर लेते हैं तो आपके फेफड़े सही है।
सांस लेने की क्षमता को जानने के लिए थ्री बॉल्स स्पाइरोमीटर टेस्ट को अपनाएं। इसमें एक पाइप होता है और 3 प्लास्टिक की बॉल। अगर फूंक मारने से तीनों बॉल ऊपर उठ जाती है तो आपके फेफड़े सेहतमंद हैं।
फेफड़ों की हेल्थ का पता लगाने के लिए पीईएफआर टेस्ट भी सही रहता है। जिसमें फूंक मारने से हरे रंग का संकेत आता है तो आपके फेफड़े बिल्कुल स्वस्थ है।
यदि आप खुद से टेस्ट करने के बाद फेफड़ों की सही कंडीशन का पता नहीं लगा पा रहे हैं तो फेफड़ों की जांच जरूर कराएं।
फेफड़ों कमजोर है या नहीं इसका पता आप लगा सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ