भारतीय क्रिकेट टीम इस समय विजय रथ पर सवार हैं। लगातार 6 मैचों में जीत के साथ भारत अंक तालिका में टॉप पर पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं इंग्लैंड की हराने से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप मुकाबले में भारत ने 100 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर ली है।
इंग्लैंड को बुरी तरह रौंदने के बाद भारत दोबारा से प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच चुका है। वहीं इंग्लैंड अपने शर्मनाक प्रदर्शन के चलते इस समय दसवें स्थान पर हैं।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 229 रन बनाए थे। दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड ने नियमित अंतराल में विकेट खोएं। जिससे वह यह मैच हार गयी।
भारत की धमाकेदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की एक न चली। भारत की तरफ से शामी ने 4, बुमराह ने 3 कुलदीप ने 2 और जडेजा ने 1 विकेट लिया था।
भारत टूर्नामेंट में अब तक 9 लीग मैचों में से 6 जीत कर अपने सेमीफाइनल का रास्ता पक्का कर चुका है। लेकिन आगे भारत को दक्षिण अफ्रीका से भी भिड़ना है। जो अब तक इस टूर्नामेंट में काफी मजबूत नजर आई है।
दक्षिण अफ्रीका से पहले भारत 2 नवंबर को श्रीलंका से भी भिड़ने वाला है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका और भारत के मैच को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में टेबल टॉपर रही है।
जहां इस वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका काफी खतरनाक नजर आ रही है। वही भारतीय क्रिकेट टीम भी इस समय अपने प्राइम फॉर्म में है। अब देखना होगा कि 5 नवंबर को क्या नतीजा आता हैं।