IND vs AFG: दिल्ली में अफगानिस्तान पर भारी पड़ेगा यह गेंदबाज


By Shivansh Shekhar11, Oct 2023 11:49 AMnaidunia.com

भारत-अफगानिस्तान में टक्कर

भारत वर्ल्ड कप 2023 का अपना दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेलेगा। इसे लेकर टीम की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

जीत से आगाज

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत जीत के साथ की है। टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था।

विराट पर नजरें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाजवाब पारी खेलने वाले विराट कोहली पर एक बार फिर सभी की नजरें होंगी। दिल्ली कोहली का होम ग्राउंड भी है।

कुलदीप की फिरकी

अफगानिस्तान के खिलाफ बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव कहर बरपा सकते हैं। उनके लिए अरुण जेटली स्टेडियम पूरी तरह से घर जैसा है।

दिल्ली कैपिटल से हैं कुलदीप

आईपीएल में कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल की टीम में खेलते हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस घरेलू मैदान पर कमाल किया है।

दिल्ली कैपिटल से हैं कुलदीप

आईपीएल में कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल की टीम में खेलते हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस घरेलू मैदान पर कमाल किया है।

2 मैच 5 विकेट

कुलदीप ने दिल्ली के मैदान पर 2 वनडे मैचों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 5 विकेट झटके हैं। इसमें से 4 विकेट उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिए हैं।

फॉर्म में हैं कुलदीप

कुलदीप यादव साल 2023 में कमाल की फॉर्म दिखाते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 35 विकेट लिए हैं।

वर्ल्ड कप में दमदार शुरुआत

कुलदीप ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी की थी। उनके नाम 2 विकेट भी था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

World Cup इतिहास के सबसे सक्सेसफुल रन चेज