वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। इस अहम मुकाबले में कैप्टन रोहित की चिंता बढ़ी है।
भारत ने हाल में वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम किया था। उसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था।
सारे खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं और ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान की टेंशन में हैं कि किसे मौका दें और किसे बाहर रखें।
यदि चेन्नई के मैदान पर रोहित 3 स्पिनरों के साथ उतरते हैं तो उन्हें मजबूरन मोहम्मद शमी को बाहर करना पड़ेगा। शमी एक बेहतरीन गेंदबाज हैं।
स्पिन डिपार्टमेंट में टीम इंडिया आर अश्विन, कुलदीप यादव और रविन्द्र जडेजा के साथ जा सकती है वहीं, तेज गेंदबाजी के विकल्प में मोहम्मद सिराज और बुमराह शामिल हैं।
स्पिन डिपार्टमेंट में टीम इंडिया आर अश्विन, कुलदीप यादव और रविन्द्र जडेजा के साथ जा सकती है वहीं, तेज गेंदबाजी के विकल्प में मोहम्मद सिराज और बुमराह शामिल हैं।
इस पहले मुकाबले में स्पिनर आर अश्विन का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को जमकर अभ्यास किया था।
स्पिनर कुलदीप यादव रोहित शर्मा की टेंशन में इजाफा कर दिया है। अगर कुलदीप मैदान पर आते हैं तो उन्हें रोहित की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।
मिडिल ऑर्डर में भी कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ी है। दोनों ही जबरदस्त बल्लेबाज हैं और दोनों का हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है।