29 सितंबर यानी आज के दिन को दुनियाभर में वर्ल्ड हार्ट डे के तौर पर मनाया जाता है। दिल से जुड़े रोगों का खतरा बीते कुछ सालों में काफी ज्यादा बढ़ चुका है।
दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या की कुछ आदतों को बदलने की जरूरत होगी। इसके साथ ही, डेली रूटीन में एक्सरसाइज को भी शामिल करें।
योग के जरिए भी आप अपने दिल की देखभाल कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए कौन से योगासन करने चाहिए।
भुजंगासन का अभ्यास रोजाना करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, ये योगासन आपको पीठ दर्द से भी राहत दिलाएंगे।
इस आसन को अपने योग रूटीन में जरूर शामिल करें। ताड़ासन का अभ्यास करने से हार्ट रेट में सुधार आता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
इस आसन का अभ्यास करने से शरीर में संतुलन आता है। वृक्षासन को रोजाना करने से दिल की सेहत भी सही होती है।
इस आसन को वॉरियर पोज के नाम से भी जाना जाता है। वीरभद्रासन का अभ्यास करने से दिल को सेहतमंद रखने में काफी मदद मिलती है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी त्रिकोणासन का अभ्यास किया जाता है। इस आसन की मदद से हार्ट से जुड़े रोगों का खतरा भी कम होता है।