हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व है। इससे इंसान को सुख-शांति की प्राप्ति होती है और भगवान का आशीर्वाद भी मिलता है। लेकिन, पूजा में इन 7 चीजों की कमी से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।
पूजा के दौरान विष्णु जी और मां लक्ष्मी की मूर्ति होना बेहद जरूरी होता है। विष्णु जी की पूजा से परिवार के सदस्यों का विकास होता है। मां लक्ष्मी की पूजा से घर में धन का वास होता है और बरकत बनी रहती है।
कभी-भी भगवान को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। किसी ऊंचे स्थान या चौकी पर भगवान को रखना श्रेष्ठ माना जाता है। इसलिए चौकी को पूजा में रखना जरूरी है।
आम हनुमान जी का प्रिय फल है, जहां भी पूजा-पाठ में आम के पत्ते का प्रयोग किया जाता है। वहां हनुमान जी की विशेष कृपा होती है और उस जगह पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं पड़ता।
नारियल को श्रीफल कहा जाता है। इसे बेहद शुभ माना गया है। अगर कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है, तो नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर जल में प्रवाहित कर दें।
पूजा के समय गणेश जी के प्रतीक के रूप में सुपारी को रखा जाता है। सुपारी रखने से किसी परेशानी के बिना पूजा-पाठ संपन्न हो जाता है। इससे धन की कमी भी नहीं होती है।
पूजा में इस्तेमाल होने वाला एक पेय पदार्थ है, इसे अमृत के रूप में जाना जाता है। पंचामृत को देवी या देवताओं को चढ़ाया जाता है और पूजा के बाद इसका सेवन किया जाता है।
पूजा के दौरान श्रृंगार का सामान चढ़ाना जरूरी होता है। इससे सुहागिन महिलाओं के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और पति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इन 7 चीजों के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM