हिंदू धर्म में सावन के महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव के साथ ही गणेश की भी पूजा की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में पड़ने वाले चतुर्थी और चतुर्दशी का विशेष महत्व होता है।
बुधवार का दिन भगवान गणेश को प्रिय होता है। ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से मुश्किलें दूर होती हैं।
अगर आप सावन में लगातार 7 बुधवार भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन से सभी कष्ट दूर हो सकते है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर और शमी के पौधे अर्पित करने से जीवन में खुशहाली आती है।
बुधवार के दिन सुबह-सुबह स्नान करके गणेश चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परेशानियां दूर होती हैं।
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे है, तो बुधवार के दिन ‘ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।’ इस मंत्र का जाप करने से धन की प्राप्ति होती है।