आज श्री कृष्ण के साथ करें राधा जी की पूजा, मिलेंगे मनचाहे लाभ


By Amrendra Kumar Yadav26, Jun 2024 11:08 AMnaidunia.com

बुधवार का दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित

बुधवार का दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। इस दिन श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा की जाती है और उनसे आशीर्वाद की कामना की जाती है।

राधा रानी हैं शक्ति स्वरूपा

राधा जी भगवान श्रीकृष्ण की शक्ति स्वरूपा मानी जाती हैं। उनकी पूजा करने से बांके बिहारी भी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं।

घर में आती है सुख-समृद्धि

राधा रानी की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

भक्तगण करते हैं व्रत का पालन

भक्तगण बुधवार के दिन व्रत का पालन करते हैं। ऐसे में श्री बांके बिहारी संग श्रीजी की भी पूजा करें। इससे पूजा का अतुल्य फल मिलता है।

माखन-मिश्री और मिठाई का भोग लगाएं

पूजा करते समय भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। वहीं, राधा जी को फल और मिठाई अर्पित करें। इसके साथ ही तुलसी दल भी जरूर अर्पित करें।

श्रृंगार सामग्री करें अर्पित

राधा रानी की पूजा के समय श्रृंगार सामग्री जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से राधा जी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

राधा स्तोत्र का पाठ करें

पूजा के समय राधा स्तोत्र का पाठ करें। इसके साथ ही ‘ऊं हीं राधिकायै नमः’ मंत्र का भी जाप करें। ऐसा करने से राधा जी की कृपा प्राप्त होती है।

जरूरतमंद लोगों को करें दान

इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन व वस्त्रों का दान करें। इसके साथ ही आसपास प्रसाद भी वितरित करें।

बुधवार के दिन श्रीकृष्ण के साथ राधा जी की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

क्या होता है जब घर में काला कौवा आता है?