शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए भी दूध का सेवन किया जाता है। दूध पीने से शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।
रात को ठीक सोने से पहले दूध पीना सही नहीं होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो तुरंत इस आदत को बदल लें। आइए जान लेते हैं कि ऐसा करने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं।
सोने से पहले दूध पीने से नींद प्रभावित होती है। दरअसल, दूध में प्रोटीन और लैक्टोज होता है, जिसकी वजह से आपको नींद न आने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रात को लीवर खाना पचाने का काम भी करता है, लेकिन दूध पीने से यह कार्य बाधित हो सकता है। इस वजह से रात को दूध पीने से बचना चाहिए।
अगर आप रात को गर्म दूध पीते हैं तो यह आदत फिर भी ठीक है। हालांकि, कुछ लोग ठंडे दूध का सेवन करते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधित कई बीमारियों को न्योता देता है।
अगर आप रात को गर्म दूध पीते हैं तो यह आदत फिर भी ठीक है। हालांकि, कुछ लोग ठंडे दूध का सेवन करते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधित कई बीमारियों को न्योता देता है।
अगर आपको खाना पचाने में दिक्कत होती है या फिर पेट साफ नहीं रहता है। ऐसे में रात के समय दूध पीने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।
रात के समय दूध पीने से वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। दूध कई पोषक तत्वों से भरा होता है, जो वजन बढ़ाने का कारण बनता है।
ज्यादातर लोगों को दूध में चीनी मिलाकर पीने की आदत होती है, लेकिन इस आदत से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इस वजह से भी रात को दूध नहीं पीना चाहिए।