वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार सबसे अहम माना जाता है। दरअसल, मुख्य द्वार से ही घर में देवी-देवता प्रवेश करते हैं। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार किन नामों को रखना शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर कुछ नामों को लिखना बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता है। मुख्य द्वार पर नामों को लिखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार राम-राम लिखना चाहिए। मेन गेट पर राम-राम लिखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर श्री लिखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मेन गेट पर राधे-राधे लिखना भी फलदायी माना जाता है। राधे-राधे लिखने से घर में शांति रहती है।
मुख्य द्वार पर आप ॐ नमः शिवाय लिख सकते है। मान्यताओं के अनुसार, मुख्य द्वार पर ॐ नमः शिवाय लिखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
मुख्य द्वार पर इनमें से किसी एक नाम को लिख सकते हैं। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ