Year Ender 2023: इस साल इन वेब शोज की हुई चर्चा


By Prakhar Pandey16, Dec 2023 04:47 PMnaidunia.com

2023 के पॉपुलर वेब शोज

साल 2023 पूरी तरह से सिनेमा के नाम रहा है। आइए जानते है साल 2023 में किन वेब शोज की सबसे ज्यादा चर्चा हुआ है?

असुर 2

जियो सिनेमा पर फ्री में उपलब्ध असुर 2 एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। अरशद वारसी स्टारर असुर का ये दूसरा सीजन भी इस साल काफी चर्चा का विषय रहा है।

गन एंड गुलाब

नेटफ्लिक्स पर मौजूद गन एंड गुलाब एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज है। राज और डीके द्वारा निर्देशित यह सीरीज भी काफी चर्चा में रही है।

फर्जी

राज और डीके द्वारा निर्देशित फर्जी भी एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। शाहिद कपूर और थलापति स्टारर यह शो भी साल 2023 में काफी ज्यादा देखा गया है।

द रेलवे मैन

भोपाल गैस ट्रेजेडी पर आधारित दे रेलवे मैन वेब शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है। यह वेब सीरीज भी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस वेब शो को भी काफी पसंद किया गया।

कालापानी

नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक और वेब सीरीज कालापानी में अंडमान और निकोबार आइलैंड के बारे में दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

बंबई मेरी जान

प्राइम वीडियो पर मौजूद बंबई मेरी जान एक पीरियड क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। बंबई मेरी जान वेब शो भी 2023 में काफी चर्चा का विषय रहा था।

मेड इन हेवेन

प्राइम वीडियो पर मौजूद एक और वेब सीरीज मेड इन हेवेन का दूसरा सीजन भी लोगों ने काफी पसंद किया है। आईएमडीबी पर इस वेब शो को 10 में 8.2 की रेटिंग मिली है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Year Ender: साल 2023 में चमका इन स्टार किड्स का भाग्य