Year Ender 2024: बॉलीवुड के 5 बड़े स्टार्स की फिल्में 2024 में हुईं फ्लॉप


By Arbaaj15, Dec 2024 11:41 AMnaidunia.com

साल 2024 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई, लेकिन कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप साबित हुई। आइए आज बॉलीवुड के 5 बड़े स्टार्स की फिल्में के बारे में जानते हैं, जिनकी इस साल रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

2024 फ्लॉप फिल्में

अक्सर बड़े स्टार्स की फिल्मों से उम्मीद की जाती हैं कि उनकी फिल्में हिट रहेगी। लेकिन कई बार दर्शकों को बड़े एक्टर्स की फिल्में भी पसंद नहीं आती हैं।

आलिया की जिगरा

आलिया भट्ट किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन एक्ट्रेस की फिल्म जिगरा फ्लॉप हो गई। इस फिल्म ने केवल 30.69 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां साल 2024 में रिलीज हुई थी। दो बड़े एक्टर्स के होने के बाद भी फिल्म ने कुल 59.17 करोड़ का कारोबार किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा

साल 2024 में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना की फिल्म योद्धा रिलीज हुई थी। फिल्म से उम्मीद थी कि अच्छा कलेक्शन करेगी, लेकिन केवल 32.45 करोड़ ही किया।

कार्तिक की चंदू चैंपियन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन भी इस साल की फ्लॉप फिल्मों में शामिल हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ के लगभग कमाई की थी।

अजय की मैदान

साल 2024 में ही अजय देवगन की फिल्म मैदान भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अजय देवगन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म ने 52.29 करोड़ का कारोबार किया था।

इन 5 बड़े बॉलीवुड एक्टर्स की फिल्में साल 2024 में फ्लॉप रही। मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पुष्पा 2 देख लिया? लेकिन पिक्चर अभी बाकी है, लाइन में लगी हैं ये 4 फिल्में