Year Ender: इन सितारों ने धूमधाम से रचाई 2023 में शादी


By Sahil20, Dec 2023 05:06 PMnaidunia.com

इन सेलेब्स ने की शादी

इस साल फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। बी टाउन के पॉपुलर सेलेब्स की रॉयल वेडिंग के चर्चे लोगों के बीच भी खूब देखने को मिले।

कियारा-सिद्धार्थ

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 7 फरवरी को शादी की। कपल की वेडिंग का पूरा फंक्शन राजस्थान के जैसलमेर में हुआ।

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी 29 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी कर ली। खास बात रही की दोनों की शादी मणिपुर की रस्मों के तहत हुई।

अथिया शेट्टी-केएल राहुल

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी भी साल 2023 में ही हुई है। अथिया ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ मुंबई में शादी की।

स्वरा भास्कर-फहद अहमद

बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने वाली स्वरा भास्कर ने भी इसी साल फहद अहमद से शादी रचाई है। एक्ट्रेस के बयानों की तरह उनकी शादी भी लाइमलाइट में रहीं।

श्रीजिता डे ने भी रचाई शादी

बिग बॉस 16 से पॉपुलर हुई श्रीजिता डे ने भी इसी साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल से शादी की है। एक्ट्रेस कई टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने भी साल 2023 में शादी रचाई है। दोनों की ग्रैंड वेडिंग के चर्चे भी पूरे साल फैंस के बीच रहे हैं।

शिवालिका ओबरॉय

खुदा हाफिज जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस शिवालिका ओबरॉय ने इसी साल शादी की है। एक्ट्रेस ने अभिषेक पाठक से सगाई साल 2022 में ही कर ली थी।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बॉलीवुड फिल्में, जिनके तीसरे पार्ट को देखने के लिए बेसब्र हैं लोग