Year Ender: कहानी के दम पर इन फिल्मों ने जीता लोगों का दिल


By Sahil21, Dec 2023 03:38 PMnaidunia.com

फिल्मों की स्टोरी

साल 2023 में कई फिल्मों की कहानी ने लोगों को दिल जीता। कहना लाजमी होगा कि स्टोरी की बदलौत ही इन फिल्मों को सफलता भी मिली।

ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना स्टारर 'ड्रीम गर्ल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। यदि आपने फिल्म को मिस कर दिया है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी 'सत्यप्रेम की कथा' में देखने को मिली। फिल्म की कहानी को लोगों ने बेहद पसंद किया है।

ओएमजी 2

पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार स्टारर 'ओएमजी 2' को भी काफी पसंद किया गया। इस फिल्म को आप नेटफिल्कस पर घर बैठे देख सकते हैं।

सैम बहादुर

विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी में विक्की की एक्टिंग को भी लोगों ने बेहद पसंद किया है।

12वीं फेल

'12वीं फेल' फिल्म के कंटेंट ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के जरिए अभिनेता विक्रांत मैसी को भी लोगों का भरपूर प्यार मिला।

जरा हटके जरा बचके

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म की कहानी लोगों को एक खास मैसेज भी देती है।

जोरम

साल के आखिरी महीने में मनोज बाजपेयी स्टारर 'जोरम' रिलीज हुई। इस फिल्म की कहानी आपको इमोशनल कर देगी और आप चाहकर भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Main Atal Hoon Trailer: अटल के किरदार में जबरदस्त दिखें पंकज त्रिपाठी