किचन में खाना बनाने के लिए पीली सरसों का इस्तेमाल किया जाता है। भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही, इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।
धार्मिक तौर पर भी पीली सरसों का खास महत्व होता है। जीवन की परेशानियों से राहत पाने के लिए पीली सरसों के कुछ चमत्कारी उपायों को जरूर अपनाएं।
अब सवाल खड़ा होता है कि पीली सरसों के अचूक टोटकों को अपनाने से कौन-कौन सी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से थोड़ी बात कर लेते हैं।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह की पूजा करते हुए पीली सरसों के दानों को उपले पर रख दें। इसके बाद गोबर के उपले को जलाकर पूरे घर में धुआं फैलाएं।
यदि आप कर्ज की स्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो यह उपाय अपनाएं। इसके लिए गुरुवार के दिन पीली सरसों के दानों को गंगाजल से शुद्ध करें। फिर लाल पोटली में कपूर के साथ इसे मुख्य द्वार पर लटका दें।
कुछ लोग नजर दोष से परेशान रहते हैं। इससे बचने के लिए पीली सरसों के कुछ दाने लें और घर के सभी कमरों में छिड़क दें। ऐसा करने से नजर लगने की परेशानी दूर हो जाएगी।
धन लाभ के लिए पीली सरसों के कुछ दाने घर के मुखिया के सिर से उतारकर बाहर फेंक दें। इसकी मदद से धन संबंधी परेशानियों का समाधान हो सकता है।
घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पीली सरसों के दाने को मंदिर या पूजा स्थल पर छिड़क दें। ऐसा करने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।