रैपर और सिंगर हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हनी सिंह के रैपर और गाने पंजाबी से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में मौजूद हैं। अब उनके जीवन में बनी एक डॉक्यूमेंट्री ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।
साल 2006 से लेकर अब तक लोग हनी सिंह के गानों और रैप पर झूमते रहते हैं। हनी सिंह का करियर काफी विवादों में भी रहा है।
हनी सिंह एक लंबे ब्रेक के बाद इंडस्ट्री में वापसी धीरे-धीरे कर रहे हैं। ब्रेक के बाद अब उनके फैंस उनकी ब्रेक के दौरान की कहानी और विवादों को जानना चाहते हैं।
हनी सिंह की लाइफ पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसमें उनके जीवन से जुड़े कई अनसुने किस्से देखने को मिलेंगे।
हनी सिंह की लाइफ पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ ओटीटी पर 20 दिसंबर को दस्तक दे देगी।
डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ की ओटीटी रिलीज डेट के साथ ही प्लेटफॉर्म की भी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। यह डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
डॉक्यूमेंट्री में यो यो हनी सिंह के जीवन का सार दिखाया जाएगा। साथ ही, उनके करियर से जुड़े अनसुने राज भी खुलकर सामने आएंगे।