खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। स्वास्थ्य को सही रखने के लिए योग को डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए।
अगर आप भी बॉडी को फिट रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ फायदेमंद योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि कौन से आसन फिटनेस के लिए बेस्ट है।
धनुष की आकृति वाले इस आसन का अभ्यास करने से शरीर का पोस्चर सही रहता है। इसका नियमित अभ्यास करने से पूरी बॉडी को फायदा मिलते हैं।
नौकासन को धनुरासन का विपरीत आसन भी कहा जाता है। इस आसन का अभ्यास करने से शरीर की आकृति को सही बनाए रखने में मदद मिलती है।
स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना वृक्षासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से शरीर के संतुलन में भी सुधार होता है।
स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना वृक्षासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से शरीर के संतुलन में भी सुधार होता है।
सुखासन को सबसे आसान और फायदेमंद योगासन माना जाता है। इसका नियमित अभ्यास करने से मन को शांत रखने में साहयता मिलती है।
वज्रासन को खाना खाने के बाद भी किया जा सकता है। इस योगासन की मदद से पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में काफी हद तक मदद मिलती है।
सूर्य नमस्कार को नियमित करने से आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, बॉडी में एनर्जी भी महसूस होगी।