बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आप योगासन की मदद ले सकते हैं।
ज्यादातर लोग बॉडी को रिलैक्स करने में असफल रहते हैं। आज कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो आपके शरीर को रिलैक्स करने के लिए बेस्ट है।
इस आसन का अभ्यास शाम के समय करना भी अच्छा होता है। मर्कटासन को करने से बैक और हिप्स की मांसपेशियों को रिलैक्स किया जा सकता है।
यह आसन शरीर की थकान को दूर करने का काम करता है। इसका अभ्यास करने से शोल्डर, अपर बैक और लोअर बैक की स्टिफनेस को कम करने में मदद मिलती है।
ऐसा कहा जाता है कि भुजंगासन को योग रूटीन में शामिल करने से तनाव कम होता है। साथ ही, बॉडी को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
शवासन को सबसे आसान योगासन माना जाता है, लेकिन यह आसन बॉडी को रिलैक्स करने में मददगार है। इसका अभ्यास रोजाना करने से तनाव से राहत भी मिलेगी।
इस योगासन को करने से पाचन तंत्र को फायदा मिलता है। मत्स्य क्रीड़ासन करने से पैर की नसों को भी आराम मिलता है।
मकरासन का अभ्यास करने से कमर दर्द को भी कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह आसन पूरी बॉडी को रिलैक्स करने में भी आपकी मदद करेगा।