योगाभ्यास रोजाना करने से शरीर को फिट रखा जा सकता है। योग को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने से बॉडी को कई बीमारियों से भी बचाया जा सकता है।
हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक आंखें हैं। इसके बावजूद भी लोग अच्छे से आंखों का ध्यान रखने में असफल हो जाते हैं।
आज बात कर रहे हैं कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज रूटीन में किन योगासन को शामिल करना चाहिए।
त्राटक या टकटकी लगाकर देखना एक तरह का योगासन है। इसे करने के लिए किसी वस्तु पर टकटकी लगाए देखना पड़ता है।
आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना भी फायदेमंद होता है। ऐसा करने से आंखों की मूवमेंट बढ़ती है और रोशनी में सुधार भी होता है।
भस्त्रिका प्राणायाम करने से फेफड़ों, कानों और आंखों को फायदा पहुंचता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इस योगासन को भी रोजाना करना चाहिए।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखें। ऐसा करने से आंखों की सिकाई होगी।
आंखों के लिए यह सबसे आसान आसन है और इसे किसी भी समय किया जा सकता है। इसके लिए पहले 10 सेकंड के लिए आंखों को तेजी से झपकाएं। फिर 20 सेकंड तक आंखों को बंद रखें।