योग शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। योगाभ्यास के जरिए शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसके लिए योगासन करना चाहिए।
चेहरे की चमक पाने के लिए ज्यादातर महिलाएं बाजार में मौजूद कई तरह के प्रोडक्ट का प्रयोग करती हैं। लेकिन ज्यादा समय तक ये आपके काम नहीं आते हैं।
नेचुरल ग्लो के लिए आपको योगासन को डेली रूटीन का हिस्सा बनाना होगा। योग का अभ्यास रोजाना करने से आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।
हलासन पीठ के बल लेटकर किया जाता है। यह आसन बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए मददगार होता है। इसे करने से आपके चेहरे पर निखार आ सकता है।
शवासन की अवस्था में पीठ के बल लेटना होता है। इसे करने से पूरी बॉडी रिलेक्स होती है। इसकी मदद से तनाव दूर हो जाएगा और चेहरे पर चमक आएगी।
यह आसन भी चेहरे के निखार के लिए फायदेमंद होता है। काफी हद तक यह आसन भी हलासन की तरह होता है, लेकिन इसमें दोनों पैरों को आसमान की ओर उठाना होता है।
योगासन में सबसे बेस्ट शीर्षासन को माना जाता है। इसे करने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। शीर्षासन करने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है।
ये आसन त्वचा को कई प्रकार के विकारों से बचाता है। भुजंगासन दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। साथ ही, इससे चेहरे का निखार भी बढ़ता है।