सर्दियों में लोगों को ठंड ज्यादा लगती है। ठंड से राहत पाने के लिए आग या फिर हिटर का सहारा लेते है, जो एक सही तरीका नहीं होता है।
योगासन शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज है। योगासन करना हर मौसम में फायदेमंद होता है। आइए जानते है क्या सर्दी में योगासन करने से शरीर में गर्मी आती है?
हर समस्या के लिए अलग-अलग योगासन होते है उसी तरह से शरीर को गर्म करने के लिए भी कुछ योगासन होता है। योगासन करने से शरीर को गर्म रख सकते है।
शरीर को गर्म रखने के लिए आप इन 2 योगासन को रोज करें। आइए बताते है कि शरीर को गर्म रखने के लिए किन 2 योगासन को करना चाहिए।
सूर्य नमस्कार शरीर को गर्म रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है और यह योगासन भी आसान होता है। इस आसन को करने से शरीर में गर्मी और एनर्जी आती है।
शरीर को गर्म रखने के लिए नौकासन भी फायदेमंद होता है। इस आसन को रोजाना 10-15 मिनट तक करना चाहिए।
शरीर को गर्म रखने के लिए आप इन दोनों योगासन को रोजाना सुबह के समय में करें। योगासन के लिए सुबह का समय परफेक्ट माना जाता है।