लंबे समय तक बैठने या गर्दन झुकाकर रखने की वजह से गर्दन में दर्द महसूस होता है। चलिए इस दर्द से छुटकारा पाने का तरीका भी जान लेते हैं।
गर्दन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ योगासन नियमित तौर पर कर सकते हैं। इनका अभ्यास करने से गर्दन के दर्द को चंद मिनटों में कम किया जा सकता है।
इस योगासन को करने से गर्दन सीधी होगी। इतना ही नहीं, ताड़ासन करने से गर्दन की नसों में होने वाला दर्द भी काफी हद तक कम हो जाता है।
गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास करें। इस योगासन को करने का लाभ व्यक्ति की ओवरऑल हेल्थ को भी मिलता है।
कंधों की जकड़न दूर करने के लिए इस योगासन का अभ्यास करें। इसका अभ्यास करने से गर्दन में हो रहा दर्द भी कम हो जाता है।
गर्दन के दर्द से परेशान लोगों को नियमित तौर पर सेतुबंधासन का अभ्यास करना चाहिए। यह योगासन दर्द को मिनटों में दूर कर सकता है।
अगर आपको कंधों या गर्दन में दर्द हो रहा है तो बालासन का अभ्यास करें। इस आसन को करने से गर्दन के दर्द को आसानी से कम किया जा सकता है।
यहां दी गई सूचना केवल जानकारी के उद्देश्य से दी गई है। इसके जरिए हम किसी तरह का भी कोई दावा नहीं कर रहे हैं।
गर्दन के दर्द को कम करने के लिए कुछ योगासन आप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ