घर बैठे एब्स बनाने के लिए कौन-से योगासन करें?


By Ram Janam Chauhan23, Jun 2025 12:21 PMnaidunia.com

शरीर को फिट रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप घर बैठे एब्स बनाना चाहते हैं, तो इन योगासन को कर सकते हैं।

भुजंगासन करें

भुजंगासन करने से पेट की चर्बी कम होती है, और एब्स को मजबूत बनाने में सहायता मिलती है। इस योगासन को करते समय शरीर को ज्यादा ऊपर की ओर ना खीचें।

नौकासन करें

नौकासन रोजाना करने से पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं, और कोर को मजबूती मिलती है। इस अवस्था में करीब 15-30 सेकंड जरूर रहें।

कपालभाति प्राणायाम करें

इस प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, इसे करीब 5-10 मिनट करना फायदेमंद होता है।

पर्वतासन करें

पर्वतासन करना पेट के लिए बेहद प्रभावी योगासन है। इस योगासन को करने से शरीर स्ट्रेच होता है। इसका खास असर पेट की मांसपेशियों पर होता है।

चक्रासन करें

अगर आप चक्रासन करते हैं, तो इससे पेट की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं, जो एब्स बनाने में सहायता कर सकती हैं।

योग शिक्षक से परामर्श लें

अगर आपको इन योगासन को करने में किसी तरह की परेशानी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार योग शिक्षक से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

फिट और हेल्दी रहने के लिए महिलाएं करें ये 5 योगासन