ज्यादातर लोगों को रात के समय सोने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे अहम कारण स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल होता है।
नींद की कमी के चलते कई प्रकार के रोगों का सामना करना पड़ सकता है। आज कुछ ऐसे योगासन की बात कर रहे हैं, जिनका अभ्यास करने से नींद न आने की परेशानी दूर हो जाएगी।
थकान होने के बाद भी अगर आपको रात के समय नींद नहीं आती है तो बालासन का अभ्यास करें। इससे आपकी पूरी बॉडी रिलैक्स हो जाएगी।
शवासन को योग की दुनिया का सबसे आसान आसन माना जाता है। हालांकि, यह योगासन आपको मानसिक तनाव से बचाता है और नींद के स्तर में सुधार करता है।
इस आसन को आप सोने से एक घंटे पहले भी कर सकते हैं। सुखासन का अभ्यास करने से आपको अनिद्रा से भी राहत मिलेगी।
ज्यादातर बार ऐसा देखा जाता है कि मानसिक तनाव की वजह से लोगों को नींद नहीं आती है। उत्तानासन की मदद से दिमाग और मन शांत होता है।
यदि तमाम कोशिश करने के बाद भी आपको सही से नींद नहीं आ रही है तो विपरीत करणी आसन का अभ्यास करें।
शीर्षासन करने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। साथ ही नींद न आने की परेशानी दूर होगी और आप सुबह उठकर थकान महसूस नहीं करेंगे।