चेहरे पर नेचुरल निखार पाने के लिए लड़कियां काफी मेहनत करती हैं। डाइट का ध्यान रखने और एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाने से भी चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है।
योग करने से इंसान का शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही, कई तरह की बीमारियों की गिरफ्त से इंसान को बचने में मदद मिलती है।
कुछ लोगों को लगता है कि रोजाना योगासन करने से केवल शरीर को फायदा मिलता है। हालांकि, त्वचा के लिए भी कुछ आसन फायदेमंद होते हैं।
स्किन को हेल्दी और चमकदार रखने के लिए सर्वांगासन का अभ्यास करें। इस आसन को रोजाना करने से चेहरे पर नेचुरल निखार देखने को मिलेगा।
भस्त्रिका एक ऐसा प्राणायाम है, जिसका रोजाना अभ्यास करने से ऑक्सीजन का लेवल सुधरता है। खास बात है कि इसकी वजह से स्किन अंदर से हेल्दी बनती है।
चंद मिनट के लिए हलासन करने से ब्लड फ्लो बेहतर बनता है। बता दें कि यह एक आसन डार्क सर्कल जैसी परेशानियों से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।
योग की दुनिया में सूर्य नमस्कार को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इस आसन को करने से स्किन को जवां रखने में मदद मदद मिलती है।
स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए योग के साथ रूटीन का ध्यान रखना भी जरूरी है। हेल्दी खाना खाएं और 8 से 9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।