आंतों को स्वस्थ रखने के लिए योगासन


By Sahil03, Oct 2024 05:10 PMnaidunia.com

आंतों के लिए योगासन

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ योगासन आप कर सकते हैं। इनका अभ्यास करने से ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा मिलता है।

पवनमुक्तासन करें

रोजाना पवनमुक्तासन करने से पेट में गैस बनने की समस्या दूर हो जाती है। इस आसन को करने से आंत को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है।

भुजंगासन

इस आसन को पेट की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, भुजंगासन आंतों की गतिविधियों को सक्रिय रखने में मदद करता है।

वज्रासन का अभ्यास करें

खाना खाने के बाद भी वज्रासन का अभ्यास किया जा सकता है। इस मुद्रा में बैठने से खाना पचाने में शरीर को आसानी होती है।

बालासन करें

आंतों की जकड़न को दूर करने के लिए बालासन का अभ्यास करना फायदेमंद होता है। इससे पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।

त्रिकोणासन से मिलेगा लाभ

आंतों के स्वास्थ्य के लिए त्रिकोणासन अच्छा होता है। इससे रक्त संचार में सुधार होता है और आंत संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

धनुरासन करें

धनुष की आकृति वाले आसन का अभ्यास करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन में सुधार करने का काम भी करता है।

उत्तानासन करें

पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए उत्तानासन का रोजाना अभ्यास करें। इससे आंतों की क्रिया में सुधार होता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुड कोलेस्ट्रॉल के लिए खाएं 5 फूड्स