झुके हुए कंधे होंगे सीधे, रोज 10 मिनट करें ये योगासन


By Sahil08, Jun 2024 11:34 AMnaidunia.com

झुके हुए कंधे

लंबे समय तक गलत पोजिशन में बैठने की वजह से कंधे झुक जाते हैं। इससे व्यक्ति की पर्सनालिटी खराब लगती है और कमर में दर्द होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

रोजाना करें योगासन

झुके हुए कंधों को सीधा करने के लिए आप कुछ योगासन का अभ्यास रोजाना कर सकते हैं। ये योगासन पीठ दर्द से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होंगे।

गोमुखासन का अभ्यास

इस आसन में व्यक्ति को हाथों की मदद से गाय के मुख जैसी आकृति बनानी होती है। गोमुखासन बॉडी स्ट्रक्चर को सही करने में असरदार है। हालांकि, शुरुआत में इसका अभ्यास करने में थोड़ी परेशानी आपको हो सकती है।

सर्वांगासन

झुके हुए कंधों को सीधा करने के लिए सर्वांगासन को उपयोगी माना जाता है। अगर आप रोजाना कुछ देर के लिए भी इस आसन को कर लेंगे तो बॉडी का पोस्चर सही हो जाएगा।

वृक्षासन रोजाना करें

शरीर का संतुलन बेहतर करने के लिए वृक्षासन को फायदेमंद माना जाता है। झुके हुए कंधों को सही करने के लिए इस आसन का नियमित अभ्यास करें।

पर्वतासन

इस आसन को माउंटेन पोज के नाम से भी जाना जाता है। पर्वतासन को रूटीन में शामिल करने से झुके हुए कंधों को आसानी से सीधा किया जा सकता है।

ताड़ासन

कुर्सी पर लंबे समय तक बैठकर काम करने की वजह से भी कंधे आगे की तरफ झुक जाते हैं। इसका बचाव करने के लिए ताड़ासन को रोजाना करें।

पश्चिमोत्तानासन करें

यह योगासन पूरी पीठ में खिंचाव पैदा करता है। पश्चिमोत्तानास को नियमित तौर पर करने से झुके हुए कंधे आसानी से सीधे हो सकते हैं।

झुके हुए कंधों को सीधा करने के लिए यहां बताए गए योगासन आप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मसूड़ों को स्वस्थ कैसे रखें?