आज के समय में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर दो ऐसी गंभीर बीमारियां है, जिनसे ज्यादातर लोग परेशान हैं। आइए जानते हैं कि इन बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए कौन-से योगासन कर सकते हैं।
डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ने से कई समस्याओं का खतरा रहता है। वहीं, हाइपरटेंशन में ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा रहता है।
हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को बिना टेंशन लिए सुबह-शाम वर्कआउट करना चाहिए। साथ ही, खाने में सोडियम की मात्रा कम लेनी चाहिए।
डायबिटीज वाले लोगों को मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, इसे खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कम किया जा सकता है।
ताड़ासन योगासन करने से न सिर्फ घुटने और टखने मजबूत होते हैं, बल्कि इससे बेहतर ब्लड सर्कुलेशन भी होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
सांस ले, अपनी बाहों को ऊपर उठाएं। हथेलियां एक-दूसरे का सामने रखें और पैरों को उठाते हुए पूरे शरीर को ऊपर की ओर ताने।
पवनमुक्तासन योग से डायबिटीज जैसी बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, कब्ज और एसिडिटी समस्याओं से भी राहत पहुंचाता है।
पीठ के बल लेट जाएं और धीरे-धीरे सांस लेते हुए दोनों पैरों को एक साथ उठाएं। फिर घुटनों को चेस्ट के पास लाने की कोशिश करें। सिर उठाएं और माथे को घुटने से टच करें।
ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए योगासन बेहद जरुरी है। अगर ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो 5-5 मिनट तक अनुलोम विलोम करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और लंग्स भी हेल्दी रहते हैं।
सूर्य नमस्कार के 12 पोज करने से ब्लड प्रेशर काबू में रहता है। इसे करने से तनाव भी दूर होता है और दिमाग शांत रहता है। जब ब्लड प्रेशर हाई हो तब इस योगासन को करने से मन शांत हो जाता है।
इन योगासन से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहे NAIDUNIA.COM