हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए कुछ योगासन आप कर सकते हैं। आइए इन फायदेमंद योगासन के बारे में जान लेते हैं।
तनाव को कम करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए सुखासन का अभ्यास करें। यह आसन ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है।
खाना खाने के बाद भी वज्रासन का अभ्यास किया जा सकता है। इस आसन को रोजाना करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
मानसिक शांति के लिए बालासन का अभ्यास किया जा सकता है। यह आसन हृदय स्वास्थ्य को दुरुस्त करने का काम करता है।
रक्त प्रवाह सुधारने के लिए सेतुबंधासन का अभ्यास भी आप कर सकते हैं। इससे हृदय स्वस्थ रहता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए शरीर को पूरी तरह से आराम देना होगा। इसके लिए शवासन का अभ्यास करना शुरू कर दें।
इस आसन से बीपी कंट्रोल होता है। साथ ही, नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद मिलती है। बशर्ते इसका अभ्यास नियमित तौर पर करना होगा।
हृदय स्वास्थ्य के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम को भी फायदेमंद माना जाता है। इस आसन की मदद से उच्च रक्तचाप को सामान्य करने में भी मदद मिलती है।