कब्ज से रहते हैं परेशान? 10 दिन कर लें ये योगासन


By Sahil20, Apr 2024 08:31 PMnaidunia.com

ब्लोटिंग की समस्या

आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लोटिंग यानी कब्ज की परेशानी का सामना करते हैं। इसका असर पाचन प्रक्रिया पर भी पड़ता है।

कब्ज के कारण

अनहेल्दी चीजों का ज्यादा सेवन करना और डाइट में फाइबर की कमी होने के चलते कब्ज की समस्या होती है। इससे बचने के लिए डाइट को हेल्दी बनाना जरूरी है।

कब्ज के लिए योगासन

अगर आप कब्ज की समस्या से हमेशा परेशान रहते हैं तो योग को डेली रूटीन का हिस्सा बना लें। कुछ योगासन के जरिए इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।

धनुरासन करें

धनुष की आकृति का यह आसन पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। इस आसन का अभ्यास करने से कब्ज की परेशानी से भी छुटकारा मिल सकता है।

पवनमुक्तासन

रोजाना पवनमुक्तासन का अभ्यास करने से कब्ज की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसकी मदद से पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में भी मदद मिलती है।

हलासन भी फायदेमंद

सेहत के लिहाज से हलासन को भी फायदेमंद माना जाता है। यदि आप इस योगासन का अभ्यास करते हैं तो कब्ज की परेशानी आसानी से दूर हो सकती है।

मत्स्यासन

अगर आप मत्स्यासन का अभ्यास रोजाना करते हैं तो पाचन तंत्र को दुरुस्त आसानी से बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, कब्ज की समस्या से भी राहत मिल जाएगी।

बालासन करने के फायदे

इस आसन का रोजाना अभ्यास करने से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। बशर्ते आपको इसका अभ्यास रोजाना करना होगा।

यहां हमने जाना कि कब्ज के लिए कौन से योगासन आप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस तरह दौड़ेंगे तो जोड़ हो जाएंगे खराब