बालों का झड़ना रोकने के लिए करें ये 5 योगासन


By Sahil15, Jun 2024 06:39 PMnaidunia.com

बाल झड़ने की समस्या

आज के समय में बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है। बढ़ती उम्र के अलावा, डाइट में पोषक तत्वों की कमी के चलते हेयर फॉल की परेशानी होने लगती है।

हेयर फॉल के लिए योगासन

बालों के झड़ने की समस्या से राहत पाने के लिए योग की मदद ली जा सकती है। योगासन का नियमित अभ्यास करने से हेयर फॉल को रोकने में मदद मिलती है।

उत्तानासन करें

यह योगासन तनाव को कम करने का काम करता है। इसका अभ्यास करने से स्ट्रेस की वजह से झड़ने वाले बालों को झड़ने से रोका जा सकता है।

शीर्षासन भी है फायदेमंद

ओवरऑल हेल्थ के लिए शीर्षासन का अभ्यास करना फायदेमंद माना जाता है। यह योगासन बाल झड़ने की समस्या को दूर करने में भी असरदार है।

मत्स्यासन का अभ्यास करें

कम उम्र में बाल झड़ने की परेशानी से राहत पाने के लिए मत्स्यासन का अभ्यास करें। योग एक्सपर्ट्स की मानें तो यह योगासन हेयर ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है।

वज्रासन

पाचन तंत्र के सही ढंग से काम न करने पर भी बाल सामान्य से ज्यादा झड़ने लगते हैं। अगर आप वज्रासन को रोजाना करेंगे तो यह परेशानी भी दूर हो जाएगी।

बालासन रोजाना करें

इस आसन का अभ्यास करना आसान होता है, लेकिन बालासन को करने से सेहत को कई कमाल के लाभ मिलते हैं। खासकर बालों के झड़ने की समस्या भी इससे दूर हो सकती है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। इससे जुड़ी सभी जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।

हेयर फॉल से बचने के लिए आप कुछ योगासन कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य रोचक लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किचन में रखें 1 टमाटर से दूर होंगे चेहरे के दाग-धब्बे