घुटनों से आती है आवाज, योगासन से करें दूर


By Sahil19, Jun 2024 12:02 PMnaidunia.com

घुटनों से आवाज आना

वर्तमान समय में खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं। कुछ लोगों के घुटनों से चलते या बैठते समय आवाज आती है।

नियमित करें योगासन

घुटनों से आने वाली टक-टक की आवाज को दूर करने के लिए योगासन करें। इस समस्या को दूर करने में 4 योगासन मददगार साबित हो सकते हैं।

पद्मासन रोज करें

इस आसन को आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं। पद्मासन में बैठने से घुटनों को मजबूत बनाने में काफी हद तक मदद मिलती है।

बद्ध कोणासन

इस आसन को बाउंड एंगल पोज के नाम से भी जाना जाता है। घुटनों से आने वाली आवाज से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह इसका अभ्यास करें। 

वीरासन भी फायदेमंद

शरीर का वजन कम करने और घुटनों को मजबूत बनाने के लिए वीरासन फायदेमंद है। घुटनों में होने वाला दर्द भी इस योगासन को करने से कम हो सकता है। 

मालासन से दूर होगा दर्द

घुटनों को मजबूत बनाने के लिए मालासन को डेली रूटीन का हिस्सा बना लें। इस आसन को करने का फायदा पीठ की मांसपेशियों को भी मिलता है।

घुटनों का दर्द भी होगा कम

इन योगासन का अभ्यास करने से घुटनों का दर्द भी कम हो सकता है। बशर्ते आसनों का अभ्यास सही विधि के तहत करना होगा।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। इससे जुड़ी अधिक और सटीक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से ही संपर्क करें।

यहां हमने जाना कि किन योगासन का अभ्यास करने से घुटनों की आवाज दूर हो सकती है। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन चीजों को खाने से बढ़ता है यूरिक एसिड