ज्यादातर लड़कियां चेहरे पर किसी भी तरह का निशान या मार्क आने पर परेशान हो जाती हैं। चेहरे या माथे की झुर्रियां भी खूबसूरती को कम करती हैं।
त्वचा का देखभाल रखना बेहद जरूरी है। नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के साथ आप कुछ अच्छी आदतों को भी शामिल कर सकते हैं।
उम्र के साथ खूबसूरती का कम होना आम बात है, लेकिन आजकल स्ट्रेस में रहने की वजह से कम उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं।
चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए अपने डेली रूटीन का हिस्सा कुछ एंटी एजिंग योगासन को बना लें। ये योगासन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे।
योग की दुनिया में बालासन को आसान और फायदेमंद आसन माना जाता है। स्किन की चमक को बरकरार रखने में भी यह योगासन मददगार है।
इस आसन को करने के बाद ब्लड का प्रवाह तेज हो जाता है, जिसका सीधा लाभ त्वचा को मिलता है। खास बात है कि इसकी मदद से स्किन लंबे समय तक जवां और रिंकल फ्री बनी रहती है।
यह योगासन उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, जिनकी त्वचा समय के साथ डल और बेजान नजर आने लगती है।
योग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भस्त्रिका प्राणायाम करने से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में काफी हद तक मदद मिलती है। इतना ही नहीं, चेहरे पर निखार भी देखने को मिलता है।