हिंदू धर्म में एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है और इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय को करने से सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते हैं कि योगिनी एकादशी के दिन तुलसी के कौन-से 4 उपाय करने चाहिए-
योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन के बाद तुलसी की पूजा करने का महत्व है। साथ ही, इस दिन तुलसी मंत्रों का जाप करें।
एकादशी के सामने घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है और तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
एकादशी के दिन भगवान विषणु को अर्पित किए गए भोग में तुलसी दल का जरुर प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
अगर घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो एकादशी के दिन घर में नया तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।
योगिनी एकादशी के दिन तुलसी माता को 16 श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।
योगिनी एकादशी के दिन इन उपायों को अपनाने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है।
योगिनी एकादशी के दिन तुलसी के ये 4 उपाय करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM