इंसान को इस पक्षी से सीखने चाहिए ये गुण, जीवन में होगी तरक्की


By Ayushi Singh24, Jul 2024 11:59 AMnaidunia.com

इंसान को जीवन में हर गुण पशु-पक्षियों से सीखनी चाहिए। इससे वह जीवन में आगे बढ़ सकता है और सफलता भी हासिल कर सकता है। मुर्गे कई ऐसी विशेषताएं होती है, जो मनुष्य को कामयाब बना सकती है।

होती है सहानुभूति

इंसान को मुर्गे से सहानुभूति की भावना सीखनी चाहिए। अगर किसी मुर्गे को कुछ हो जाता है, तो सारे मुर्गे उसके पास चले जाते हैं। ऐसी भावन सारे पशु-पक्षियों में देखने को मिलता है।

खाते हैं मिल बांटकर

हर इंसान को मुर्गे से ये आदत सीखनी चाहिए कि मुर्गे अपने साथियों के साथ मिल बांटकर खाते हैं। इंसान को भी दूसरे इंसान के साथ मिलकर खाना चाहिए, इससे आपसी प्रेम और साझेदारी की भावना बढ़ती है।

सुबह उठने की आदत

मुर्गे को बहा मुहूर्त में उठने की आदत होती है। गांवों में सुबह मुर्गे की आवाज से हर कोई उठ जाता है।  जो इंसान जल्दी उठता है, उसके सारे काम सही समय पर हो जाते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में तरक्की भी मिलती है।

अलग पहचान बनाना

जिस तरह इंसान को कुछ चीजें पसंद होती है और कुछ नहीं होती है, वैसे ही, मुर्गे भी होते हैं। मुर्गे एक साथ रहकर भी इनमें अलग-अलग खासियत होती है। ऐसे ही व्यक्ति को भी अलग पहचान बनानी चाहिए।

लड़ाई के लिए तैयार रहना

मुर्गे हमेशा विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयार रहता है। इसका यह अर्थ है, कि मुर्गे लड़ाई के लिए तैयार रहता है। इंसान को खुद को भी ऐसे तैयार करना है, चाहे सकारात्मक परिस्थिति क्यों न हो हमेशा इंसान को इसके लिए तैयार रहना है।

न करें आलस

इंसान को जीवन में किसी प्रकार का आलस नहीं करना चाहिए। जैसे मुर्गे जल्दी उठ जाता है, वैसे ही, मनुष्य को अपने काम को बिना आलस करें निपटा लेना चाहिए।

इंसान को मुर्गे से सीखने चाहिए ये गुण, जीवन में तरक्की मिलेगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

व्रत में कॉफी पीनी चाहिए या नहीं?