आईपीएल 2024 का रोमांच इस समय अपने चरम पर है और कई खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया है। कई युवा सितारे उभर के इस आईपीएल आए हैं।
इस आईपीएल में रिकॉर्ड की बौछार हो रही है और अब तक कई बड़े रिकॉर्ड्स धराशाई हो चुके हैं। इनमें से एक कम उम्र में हाफ सेंचुरी वाली भी रिकॉर्ड शामिल है।
आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में आईपीएल में फिफ्टी जड़ी थी। आइए उनके बारे में जानते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज रियान पराग ने सबसे कम उम्र में आईपीएल फिफ्टी मारी है। उन्होंने यह कारनामा 17 साल 175 दिन में किया।
संजू सैमसन भी इस समय आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं। संजू ने 18 साल 169 दिन में आईपीएल में अर्धशतक जड़ दिया था।
पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। शॉ ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 18 साल 169 दिन में ही हाफ सेंचुरी जड़ दी थी।
ऋषभ पंत भी दिल्ली कैपिटल के लिए कप्तानी कर रहे हैं। पंत ने भी यह कारनामा 18 साल 212 दिन में ही किया था और विस्फोटक पारी खेली थी।
गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2024 में कप्तानी करने वाले युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने 18 साल 237 दिन में आईपीएल अर्धशतक जड़ दिया था।