ज्योतिष शास्त्र में काला धागा बांधने के कुछ नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि कुछ लोगों के लिए किसी भी रंग का धागा या कलावा बांधना शुभ नहीं होता है।
ज्योतिष की समझ रखने वालों का कहना है कि 4 राशि के जातकों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता और प्रतिकूलता का ध्यान रखने से ही काला धागा धारण करने का लाभ मिलता है।
मंगल के स्वामित्व वाली राशि मेष के लोगों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए। दरअसल, यह धागा राहु और शनि से संबंधित होता है। वहीं, ज्योतिष में शनि और मंगल के बीच अच्छे संबंध नहीं माने जाते हैं।
सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह के लिए भी काला धागा पहनने की मनाही होती है। इसका कारण सूर्य और शनि के बीच शत्रु वाले संबंध है।
आपकी राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ज्योतिष के मुताबिक, चंद्रमा और राहु के बीच शत्रुता का भाव होता है। यही कारण है कि कर्क राशि के जातकों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए।
इस राशि के लोगों को भी काला धागा पहनने से बचना चाहिए। दरअसल, वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह भी मंगल होते हैं। इसकी वजह से काला धागा न पहनना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
अगर आप काला धागा पहनना चाहते हैं तो ज्योतिष के जानकारों की सलाह लें। ऐसा करने से शायद आप इस धागे को पहनने की संभावना का पता लगा पाएंगे।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि काला धागा किन राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ