वैदिक ज्योतिष में सभी राशियों की कमियां और खूबियां बताई गई हैं। माना जाता है कि कुछ राशि के जातक जन्म से ही क्रिएटिव होते हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम कर्क राशि वालों का है। क्रिएटिविटी और कला के क्षेत्र में ही इस राशि वालों को सफलता हासिल होती है।
क्रिएटिव ज्यादा होने के कारण कर्क राशि के लोग अच्छे लेखक बनते हैं। इसके साथ ही, संगीत के क्षेत्र में भी उनकी खास रुचि होती है।
इस राशि के लोगों को लाइमलाइट में रहना अच्छा लगता है। अपनी रचनात्मकता के कारण सिंह राशि के लोगों को वह मुकाम भी जल्दी हासिल हो जाता है।
कला के क्षेत्र में तुला राशि के जातकों को सफलता मिलती है। माना जाता है कि इनके अंदर क्रिएटिविटी का गुण भी पाया जाता है।
गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु के लोगों को भी क्रिएटिव माना जाता है। इन्हें कार्यों में नयापन चाहिए होता है और ये हर कार्य को पूरा करने की कोशिश करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि उपरोक्त 4 राशि के जातक अपना करियर भी क्रिएटिव फील्ड में बनाते हैं। शब्दों को सलीके से बोलने के साथ ही लिखने का तरीका भी उन्हें होता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी सत्यता को लेकर किसी तरह का दावा हम नहीं कर सकते हैं।
यहां हमने जाना कि किस रासि के लोग जन्म से ही क्रिएटिव होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ