इन राशि वालों के भाग्य में होता है लव मैरिज का योग


By Sahil11, Jul 2023 10:56 AMnaidunia.com

ज्योतिष

ज्योतिष शास्त्र में राशियों की गणना के आधार पर किसी के जीवन में होने वाली परेशानियों और सुख-सुविधाओं का अनुमान लगाया जाता है।

लव मैरिज

प्यार करने वालों को लव मैरिज की अहमियत पता होगी। जीवन में उसका साथ पाना जिससे आप प्यार करते हैं, इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता है।

लकी राशियां

प्यार के मामले में कुछ राशियां लकी होती हैं, जिनकी कुंडली में लव मैरिज का योग होता है। आइए जान लेते हैं कि क्या आपकी राशि इसमें शामिल है।

मेष राशि

इस राशि के जातक भावुक होते हैं और अपने प्यार को बखूबी निभाते हैं। ज्योतिष में कहा गया है कि मेष राशि वालों को अक्सर अपने किसी दोस्त से प्यार होता है और उसी से शादी भी करते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले दृढ़ निश्चयी और बेहद मेहनती होते हैं। इन राशि वालों को काफी कम चीजें ही पंसद आती हैं, लेकिन ये जिसे पसंद करते हैं उससे शादी भी कर लेते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले भी अपनी मर्जी से पार्टनर का चुनाव करते हैं। वैसे तो ये अपने दोस्तों को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन प्यार के मामले में ये लापरवाही करने से बचते हैं।

धनु राशि

इस राशि के लोग व्यवस्थित ढंग से जीवन जीते हैं। ये अपनी इच्छा के मुताबिक ही शादी करते हैं। इसलिए उनकी राशि में प्रेम विवाह का योग होता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों को लेकर कहा गया है कि ये प्यार के मामले में अपने साथी का साथ निभाते हैं। साथ ही, इस राशि वाले समझौता नहीं करते हैं। इसलिए इन लोगों की लव मैरिज होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिवजी को बेहद प्रिय हैं ये 8 पत्ते