वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का उल्लेख मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में सभी राशि वालों के स्वभाव से जुड़ी जानकारी भी मिलती है।
कुछ राशि के जातक घूमने के शौकीन होते हैं। ऐसे लोग हमेशा किसी न किसी ट्रिप पर जाने के लिए तैयार रहते हैं। इन्हें नई जगहों की जानकारी हासिल करना भी अच्छा लगता है।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ राशि वालों के स्वभाव में ही अच्छी चीजें खाने की आदत होती है। ऐसे लोगों को कोई चाहकर भी स्वादिष्ट खाना खाने से नहीं रोक सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केवल चंद राशि वाले ऐसे होते हैं, जिन्हें खाने की चीजों से जुड़ी जानकारी हासिल करना पसंद होता है और ये ट्रेवल लोकेशन की तलाश में भी लगे रहते हैं।
इस लिस्ट में 3 राशियों का नाम शामिल है। माना जाता है कि मिथुन समेत दो अन्य राशि वाले जातक ऐसे होते हैं, जिन्हें घूमना और खाना काफी ज्यादा अच्छा लगता है।
इस राशि के जातक अपने मन के मुताबिक चलने वाले होते हैं। इन्हें नई जगहों पर जाना और स्वादिष्ट खाना ट्राई करना बहुत अच्छा लगता है।
इस राशि वालों को भी घुमक्कड़ और पेटू माना जाता है। तुला राशि वाले खाने की चीजों के साथ कभी भी कोई समझौता नहीं करते हैं।
इस लिस्ट में कुंभ राशि वालों का नाम भी शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि कुंभ राशि के जातकों को एक जगह पर रोकना काफी मुश्किल होता है। उन्हें घूमना और खाना काफी ज्यादा पसंद होता है।
यहां हमने राशि वालों के स्वभाव के बारे में जाना। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ