ये 5 राशि वाले 2024 में खरीद पाएंगे अपने सपनों का आशियाना


By Sahil18, Dec 2023 12:45 PMnaidunia.com

नया साल

साल 2023 को अलविदा कहने का समय अब बेहद करीब आ गया है। नए साल से सभी को उम्मीद होती है कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

खुद का घर खरीदना

ज्यादातर लोग अपना खुद का घर खरीदने का सपना भी देखते हैं। हालांकि, पूरी उम्र मेहनत करने के बाद भी कुछ लोगों को यह सौभाग्य प्राप्त नहीं हो पाता है।

2024 में पूरा होगा इनका सपना

वैदिक ज्योतिष में उल्लेख है कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जानकर व्यक्ति घर बनाने के बारे में विचार कर सकता है। साल 2024 में कुछ राशि के जातकों को अपना घर बनाने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को घर बनाने और खरीदने में सफलता मिलेगी। बता दें कि साल मई के बाद मेष राशि वालों की कुंडली में जमीन-जायदाद खरीदने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

शनिदेव की कृपा से वृषभ राशि के जातक भी साल 2024 में अपने सपनों का आशियाना खरीद सकते हैं। कुंडली के चतुर्थ भाव में शनि मौजूद है, जो घर बनाने में आपकी मदद करेगा।

कर्क राशि

साल 2024 की शुरुआत कर्क राशि वालों के लिए बेहतरीन होने वाली है। इस राशि के जो जातक लंबे समय से घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, उनका यह सपना पूरा हो सकता है।

सिंह राशि

साल 2024 में सिंह राशि के जातकों का भी अपना खुद का घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। बता दें कि 2024 में घर खरीदने का शुभ समय आपको जून से अगस्त के बीच मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए 2024 में जनवरी महीना घर खरीदने के लिए बेहतरीन रहेगा। इस राशि वालों को मार्च से लेकर मई तक कोई भी संपत्ति खरीदने से बचना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साल की आखिरी एकादशी के बाद करोड़पति बन जाएंगे 6 राशि के जातक